HomeBreaking Newsरांची जगन्नाथ मंदिर में बनेगा भव्य प्रवेश द्वार, रथ यात्रा में सीएम...

रांची जगन्नाथ मंदिर में बनेगा भव्य प्रवेश द्वार, रथ यात्रा में सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची की ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा को और भव्य बनाने की दिशा में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा।

रथ यात्रा में राज्यपाल संतोष गंगवार के साथ शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले समय में इस ऐतिहासिक आयोजन को और अधिक भव्य और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि राज्यपाल की उपस्थिति इस पावन अवसर को और भी विशेष बनाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रांची की ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रस्तावित भव्य प्रवेश द्वार से जगन्नाथ मंदिर की गरिमा बढ़ेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments