- भारत से नेपाल जाने के क्रम में मैत्री पुल के पास पकड़ी गई
पटना।
भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी तेज करते हुए मोतिहारी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी ने एक बड़ी कार्रवाई की है।
मोतिहारी पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के अनुसार बीते 16 जुलाई को हरैया थाना पुलिस और एसएसबी के सहयोग से मैत्री ब्रिज के पास भारत से नेपाल जाने के क्रम में उज्बेकिस्तान की 01 महिला नागरिक को गिरफ्तार किया गया।
-मुंबई में एक साल से अवैध रूप से रह रही थी
पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह पिछले एक साल से मुंबई में अवैध रूप से रह रही थी। अब वह भारत से नेपाल जाने का प्रयास कर रही थी।
एसपी ने बताया कि महिला के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे संबंधित एजेंसियों को सौंपा जाएगा।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध आवागमन और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। हरैया थाना और एसएसबी की यह संयुक्त कार्रवाई उसी का परिणाम है।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस और एसएसबी के जवानों की तस्वीरें भी मोतिहारी पुलिस द्वारा साझा की गई हैं।


