- ओम शांति प्रोडक्शन की फिल्म को बिहार सरकार के फिल्म निगम का सहयोग
पटना।
बिहार में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम। ओम शांति प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बन रही हिंदी फीचर फिल्म ‘द आउटकास्ट बड’ का दूसरा शूटिंग शिड्यूल 26 जून से 4 जुलाई तक सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार से स्वीकृत इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक नीतीश राज और सुमित मौर्या हैं। सह-निर्माता राजू कुमार और मदन कुमार हैं।
- क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की पटकथा सुमित मौर्या ने लिखी है। कहानी समाज द्वारा बहिष्कृत उस वर्ग के संघर्ष को दिखाती है, जिन्हें जाति के नाम पर बुनियादी अधिकारों और सम्मान से दूर रखा जाता है। एक पिता का अपनी बेटी के प्रति प्रेम इस फिल्म का केंद्र है। अंत में यह फिल्म रूढ़ियों को तोड़कर मानवीय संवेदना, प्रेम और समानता की जीत की दास्तान बनती है।
- कलाकार और तकनीकी टीम
मुख्य भूमिका में मशहूर अभिनेता संजय पाण्डेय, सुशील सिंह, सतीश राज, रश्मि पाठक, श्रेया श्रीवास्तव और निशांत पल्लव नजर आएंगे।
एसोसिएट डायरेक्टर निखिल श्याम और सौरभ सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर साहिल सरोज हैं। कैमरा टीम में निस्मल नौशाद, अपसील अजोश, संपूर्णानंद और दीप भेंसाला शामिल हैं। साउंड रंजीत कुमार, आर्ट आरुषि खेरवाल व प्रमोद, मेकअप राजन, हेयर गुंजन और कॉस्ट्यूम विवेक देख रहे हैं। प्रोडक्शन टीम में जूही सुमन, आनंद शिवाय, रौनक, सिद्धार्थ और राजन शामिल हैं।
- पहला शिड्यूल भी बिहार में हुआ था
फिल्म का पहला शिड्यूल 25 मार्च से 9 अप्रैल तक हुआ था। शूटिंग की लोकेशन पटना, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण रखी गई हैं।
निर्माता-निर्देशक नीतीश राज ने बिहार सरकार के फिल्म निगम और कला संस्कृति विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य में अब फिल्मों के लिए अनुकूल माहौल बना है, जिससे निर्माण आसान हुआ है। सुमित मौर्या ने पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, डीपीआरओ और जिला कला संस्कृति पदाधिकारी के सहयोग के लिए आभार जताया।


