HomeBreaking Newsकरौली सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, ट्रक ओवरटेक के दौरान...

करौली सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, ट्रक ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

करौली। राजस्थान के करौली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर बुधवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सड़क पर अचानक गाय आ जाने से हुआ।

ओवरटेक के दौरान बिगड़ा संतुलन

पुलिस के अनुसार, हादसा मैगजीन के पास हुआ। बाइक सवार युवक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

हादसे में भीमनगर निवासी आशीष, धौलपुर के पुरानी छावनी निवासी पवन और भीमनगर के पांडे का कुआं निवासी हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने आशीष और पवन को मृत घोषित कर दिया, जबकि हर्ष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अस्पताल में जुटे परिजन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश मीणा ने बताया कि दुर्घटना बेहद भीषण थी, जिससे तीनों युवकों की जान चली गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

रोजगार के लिए करौली में रह रहे थे तीनों

मृतक पवन के भाई पारस के अनुसार, पवन फूड डिलीवरी का काम करता था, हर्ष एक होटल में नौकरी करता था, जबकि आशीष दुकान पर कार्यरत था। तीनों मूल रूप से धौलपुर के पुरानी छावनी क्षेत्र के रहने वाले थे और लंबे समय से करौली के भीमनगर इलाके में रह रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments