HomeBreaking Newsपेपर लीक मामलों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट, प्रधानमंत्री मोदी की...

पेपर लीक मामलों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट, प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए घोषणा की है कि ऐसे सभी मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए यह सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय है। उन्होंने संबंधित विभागों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और आवश्यक प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पेपर लीक मामलों में दोषियों को शीघ्र और कठोर सजा मिल सके।

इस बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षामंत्री के इस्तीफे की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments