रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-23 आईबीजी मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा तथा सहायक नोडल अधिकारी मेजर आनंद प्रकाश ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रांची में 26 जुलाई से आयोजित होने वाले 135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह और उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर डूरंड कप के सफल आयोजन को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि रांची में होने वाले मुकाबलों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।


