नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सुरक्षा कारणों से शुक्रवार को राजधानी के 17 मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है। डीएमआरसी के अनुसार, सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक इन स्टेशनों पर यात्रियों का प्रवेश और निकास बंद रहेगा।

तीन स्टेशनों पर केवल लाइन बदलने की सुविधा
डीएमआरसी ने बताया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को केवल ट्रेन बदलने की सुविधा मिलेगी। इन स्टेशनों से बाहर निकलने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
बंद किए गए स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं।
यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मेट्रो सेवा से जुड़ी ताजा जानकारी जरूर देखें और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।
डीएमआरसी के अनुसार, जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत यह कदम उठाया गया है। प्रदर्शन के कारण राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है।


