HomeBreaking Newsमकर और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12...

मकर और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

25 जुलाई 2026, शनिवार का दिन ज्येष्ठा गंडमूल नक्षत्र और नीचभंग चंद्रमा के प्रभाव में रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचार कर रहे हैं, लेकिन गुरु और मंगल की दृष्टि से उनका नीच प्रभाव काफी हद तक समाप्त हो रहा है। मंगल की दृष्टि से धन योग भी बन रहा है। आज का दिन नई शुरुआत की बजाय पुराने कार्यों को पूरा करने, जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और आत्मचिंतन के लिए अधिक अनुकूल रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि

आज पुराने अधूरे कार्यों को पूरा करने का दिन है। नए काम शुरू करने की बजाय लंबित दस्तावेज, बीमा या कर संबंधी मामलों को निपटाएं। ससुराल पक्ष से कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाकर बजरंगबाण का पाठ करें।

वृष राशि

जीवनसाथी के साथ मिलकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। साझेदारी के मामलों में धैर्य और समझदारी से काम लें। घर का वातावरण शांत रहेगा, लेकिन नए समझौते या साझेदारी शुरू करने से बचें।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
उपाय: अपने पास साफ सफेद रेशमी रुमाल रखें।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र दोनों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में पुराने कार्य पूरे करें। आपकी सलाह और विचारों को महत्व मिलेगा। मानसिक तनाव को परिवार या भाई-बहनों से साझा करें।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 3
उपाय: मूंग की दाल का दान करें और उसका सेवन करें।

कर्क राशि

संतान से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में गंभीरता और समझदारी बनाए रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
उपाय: चांदी के पात्र में पानी पिएं या चांदी की अंगूठी धारण करें।

सिंह राशि

घर-परिवार की जिम्मेदारियां प्राथमिकता रहेंगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व का अवसर मिलेगा, लेकिन घर में किसी नई शुरुआत से बचें।

शुभ रंग: मस्टर्ड
शुभ अंक: 1
उपाय: तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

भाई-बहनों की सहायता करनी पड़ सकती है। छोटी यात्राओं में सावधानी रखें। पड़ोसियों के साथ पुराने विवाद सुलझाने का प्रयास सफल रहेगा। करियर में स्पष्टता आएगी।

शुभ रंग: ओशन ग्रीन
शुभ अंक: 6
उपाय: भगवान गणेश को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं।

तुला राशि

पुराने आर्थिक लेन-देन निपटाने के लिए दिन अनुकूल है। वाणी में गंभीरता रहेगी। खानपान पर विशेष ध्यान दें और बड़ी खरीदारी फिलहाल टाल दें।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
उपाय: किसी के साथ छल या बेईमानी न करें।

वृश्चिक राशि

भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा भारी रह सकता है। जिम्मेदारियों का दबाव महसूस होगा। मित्रों और जीवनसाथी का सहयोग लें। बड़े फैसले लेने से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
उपाय: बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं।

धनु राशि

आज आत्मचिंतन और पुराने मामलों को सुलझाने का समय है। विदेश या न्यायालय से जुड़े मामलों में भागदौड़ हो सकती है। अनावश्यक खर्च और लंबी यात्रा से बचें।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 3
उपाय: विष्णु सहस्रनाम या सत्यनारायण कथा का पाठ करें।

मकर राशि

आज इच्छापूर्ति और लाभ के अच्छे योग हैं। लंबे समय से रुके कार्यों में सफलता मिल सकती है। मित्रों और बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पुरानी योजनाओं पर काम करने से लाभ होगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
उपाय: काले या गहरे नीले रंग के वस्त्र धारण करें।

कुंभ राशि

कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह पर अमल करें। पुराने कार्य समय रहते पूरे कर लें। अनुशासन बनाए रखने से सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8
उपाय: पीपल के वृक्ष की सात परिक्रमा करें।

मीन राशि

भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर और कारोबार में लाभ के अवसर बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा और प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं।

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 12
उपाय: हनुमान जी की आराधना करें और संकटमोचन का पाठ करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments