Homeराष्ट्रीयदंतेवाड़ा में यात्री बस पलटी, 10 से ज्यादा यात्री घायल

दंतेवाड़ा में यात्री बस पलटी, 10 से ज्यादा यात्री घायल

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार तड़के एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और बचेली स्थित एनएमडीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रायपुर से किरंदुल जा रही थी बस

पुलिस के अनुसार महेंद्र ट्रेवल्स की स्लीपर बस रायपुर से किरंदुल जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे भांसी थाना क्षेत्र के धुरली के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। दुर्घटना में ललिता साहू, शुभम, बलराम, दीपक और संतोष समेत 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं।

अंधेरे में पुलिस ने चलाया बचाव अभियान

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। बस का कंडक्टर और अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं। दुर्घटना के समय ज्यादातर यात्री बस में सो रहे थे।

भांसी थाना प्रभारी निर्मल वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तड़के अंधेरा होने के कारण पुलिस जवानों ने मोबाइल फोन की रोशनी से बचाव अभियान चलाया और बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों का इलाज बचेली के एनएमडीसी अस्पताल में चल रहा है, जबकि कुछ को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments