HomeBreaking Newsलातेहार में ग्राम प्रधान का शव संदिग्ध हालत में बरामद, पुलिस जांच...

लातेहार में ग्राम प्रधान का शव संदिग्ध हालत में बरामद, पुलिस जांच में जुटी

लातेहार। जिला मुख्यालय के मेन रोड पर गुरुवार को गारू प्रखंड के कबरी गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

दुकान के पास सड़क किनारे मिला शव

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार सुबह मेन रोड स्थित एक दुकान के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा गया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया। बाद में मृतक की पहचान कबरी गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव के रूप में हुई।

मौत के कारणों की जांच जारी

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments