Homeक्राइमपलामू में कोयल नदी किनारे फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली

पलामू में कोयल नदी किनारे फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र स्थित शिवाला घाट के पास बुधवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई। गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए, जबकि एक अन्य युवक को भी गोली लगने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आपसी रंजिश में फायरिंग की आशंका

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 8.40 बजे की है। शिवाला घाट के पास कुछ युवक बैठे हुए थे। इसी दौरान पांच से छह हथियारबंद युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए अचानक गोली चलाने लगे।

फायरिंग शुरू होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। इसी दौरान मेदिनीनगर के शास्त्री नगर (भट्ठी मोहल्ला) निवासी दिनेश कुमार (18) के पेट में गोली लगी, जबकि निखिल कुमार (25) को कमर और बांह में गोली लगी। वहीं चैनपुर निवासी प्रकाश कुमार (20) को भी गोली लगने की जानकारी मिली है।

घायल दिनेश और निखिल को इलाज के लिए डॉ. राहुल अग्रवाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रकाश का इलाज कहां चल रहा है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ चिरंजीव मंडल अस्पताल पहुंचे और घायलों से जानकारी लेकर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द स्थिति स्पष्ट होगी।

मौके पर एसआई श्रीराम शर्मा समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फायरिंग करने वाले आरोपितों की पहचान में जुटी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गोलीबारी की घटना आपसी रंजिश से जुड़ी हो सकती है। पलामू में हाल के दिनों में बढ़ी गोलीबारी की घटनाओं के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments