Homeक्राइमपलामू में चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क...

पलामू में चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की

पलामू। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के काराकाट बंदूआ गांव में चाकूबाजी में घायल मकबूल मियां की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ मेदिनीनगर-चैनपुर मार्ग पर शाहपुर स्थित कोयल नदी पुल को करीब एक घंटे तक जाम रखा।

अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन

मकबूल मियां की मौत के बाद गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक सड़क जाम रहा। सूचना मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी लालजी, सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी, यातायात प्रभारी रुद्रानंद सरस समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी की। लोग मौके पर पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस के लिखित आश्वासन और समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा गया।

चार महीने से मिल रही थी धमकी

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम काराकाट बंदूआ गांव में खूनी वारदात हुई थी। अपराधियों ने मकबूल मियां और उसकी मां शाहीन बीवी पर चाकू से हमला किया था, जबकि बहनोई सुलेमान मियां को गोली मार दी थी। इस घटना में घायल सुलेमान मियां और शाहीन बीवी का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है।

परिजनों के अनुसार, अपराधी सुलेमान मियां की बेटी के अपहरण के इरादे से पहुंचे थे और पिछले चार महीने से धमकी दे रहे थे।

इलाज के दौरान रास्ते में हुई मौत

गंभीर रूप से घायल मकबूल मियां को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रांची रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सड़क जाम के कारण कोयल नदी पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज और मजदूरी के लिए निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नदी में पानी अधिक होने के कारण लोगों को पैदल भी रास्ता पार करने में दिक्कत हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments