रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली प्रवास का शुक्रवार को दूसरा दिन है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं, केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, बुनियादी ढांचे, निवेश और अन्य समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हो सकता है।
मुख्यमंत्री साय का यह दौरा केंद्र और राज्य के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा विकास परियोजनाओं को गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस बैठक पर विशेष नजर बनी हुई है।


