HomeBreaking Newsबर्धमान आतंकी कनेक्शन मामले में झारखंड से महिला गिरफ्तार, एसटीएफ ने अर्पिता...

बर्धमान आतंकी कनेक्शन मामले में झारखंड से महिला गिरफ्तार, एसटीएफ ने अर्पिता सरकार को दबोचा

रांची। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बर्धमान से गिरफ्तार हमीम मंडल मामले में एक और बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता सरकार नामक महिला को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि अर्पिता हमीम मंडल के संपर्क में थी और कथित गिरोह के लिए काम करती थी।

हनीट्रैप के जरिए जानकारी जुटाने का आरोप

एसटीएफ के अनुसार, शुक्रवार को बर्धमान से गिरफ्तार किए गए हमीम मंडल से पूछताछ के दौरान अर्पिता का नाम सामने आया। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने साहिबगंज में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अर्पिता को बर्धमान लाया गया है, जहां शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

जांच एजेंसी का आरोप है कि अर्पिता का इस्तेमाल हनीट्रैप के जरिए प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाने के लिए किया जाता था। एसटीएफ के मुताबिक, वह वरिष्ठ अधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोगों से संपर्क कर संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां हासिल करने की कोशिश करती थी।

हमीम मंडल से पूछताछ में सामने आया नाम

एसटीएफ ने बताया कि पूछताछ के दौरान हमीम मंडल ने कथित नेटवर्क और अर्पिता की भूमिका से जुड़ी जानकारी दी है। अब अर्पिता से पूछताछ कर इन दावों की पुष्टि की जाएगी और गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों का पता लगाया जाएगा।

इससे पहले अदालत ने हमीम मंडल को 14 दिन की एसटीएफ हिरासत में भेजा था। एसटीएफ ने दावा किया है कि हमीम के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंधों की जांच की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि अभी जांच प्रक्रिया के दौरान होनी बाकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments