Homeझारखंडमुरी रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों में कमियां...

मुरी रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों में कमियां दूर करने के दिए निर्देश

रिपोट : शेख अशरफ अली

मुरी। दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के. एन. सिंह ने शनिवार को मुरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक, प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (1) एवं (2) कार्यालय सहित विभिन्न विभागीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अमृत योजना के तहत मुरी रेलवे स्टेशन पर किए गए विकास कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों और यात्री सुविधाओं की समीक्षा करते हुए जहां-जहां कमियां पाई गईं, उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही रेलवे ट्रैक और अन्य परिचालन व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर सीनियर डीएन (कोऑर्डिनेशन), वरिष्ठ डीओएम, वरिष्ठ डीएसटी (ई), वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) विदुर रंजन सिंह, स्टेशन प्रबंधक राकेश कुमार, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (विद्युत) नवीन कुमार, मुख्य क्रू कंट्रोलर अश्विनी कुमार, वाणिज्यिक निरीक्षक अनुराग कुमार सहित अन्य रेल अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments