Homeबिहारविश्व अंगदान दिवस पर सीवान में ब्लाइंड वॉक, अंगदान के प्रति जागरूकता...

विश्व अंगदान दिवस पर सीवान में ब्लाइंड वॉक, अंगदान के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

सीवान। विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर रविवार को सीवान में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दधीची देहदान समिति की सीवान इकाई, सीवान ब्लड डोनर क्लब और रोटरी क्लब ऑफ सीवान संकल्प के संयुक्त तत्वावधान में गांधी मैदान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और ब्लाइंड वॉक का आयोजन किया गया।

‘एक संकल्प–कई जिंदगियों को नई रोशनी’ का संदेश
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अंगदान और नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की नि:शुल्क रक्त शर्करा और रक्तचाप की जांच की गई।

इसके बाद प्रतिभागियों ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर गांधी मैदान से जेपी चौक तक ब्लाइंड वॉक निकाली। इस प्रतीकात्मक यात्रा के माध्यम से लोगों को दृष्टिबाधित व्यक्तियों के जीवन की चुनौतियों का अनुभव कराया गया।

आयोजकों ने संदेश दिया कि नेत्रदान किसी की अंधेरी दुनिया में नई रोशनी ला सकता है और एक व्यक्ति का अंगदान कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन दे सकता है।

अंगदान को बताया मानवता की बड़ी सेवा
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जीते जी रक्तदान और मृत्यु के बाद अंगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने लोगों से मृत्यु के बाद अपने अंग और नेत्र दान करने का संकल्प लेने की अपील की।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने कहा कि जब कई संस्थाएं मिलकर समाज सेवा के कार्य करती हैं, तो जनजागरूकता अभियान का प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है।

कार्यक्रम में दधीची देहदान समिति, सीवान ब्लड डोनर क्लब, रोटरी क्लब ऑफ सिवान संकल्प, सीवान पिंकाथॉन, इनर व्हील क्लब, डेनियल क्लब समेत अन्य सहयोगी संस्थाओं और स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments