HomeBreaking Newsशिबू सोरेन के संघर्ष और आदर्श हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे : हेमन्त...

शिबू सोरेन के संघर्ष और आदर्श हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे : हेमन्त सोरेन

रांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दिवंगत शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन, योगदान तथा आदर्शों को स्मरण किया।

झारखंड के अधिकारों की लड़ाई को किया समर्पित

मुख्यमंत्री ने प्रेस एवं मीडिया से बातचीत में कहा कि दिशोम गुरु ने अपना पूरा जीवन झारखंड और यहां के लोगों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया था। आज उन्हें राज्य के हर कोने में श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है, जहां लोगों ने हमेशा अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष किया है और अनेक वीर सपूतों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है।

विचार और योगदान हमेशा अमर रहेंगे

हेमन्त सोरेन ने कहा कि बाबा आज भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष, विचार और योगदान सदैव अमर रहेगा। उन्होंने अपना जीवन झारखंड के मूलवासियों, आदिवासियों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके सपनों को साकार करना और उनके आदर्शों के अनुरूप राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

समृद्ध और न्यायपूर्ण झारखंड के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिशोम गुरु का संघर्ष, त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। झारखंड की पहचान, अस्मिता और अधिकारों की रक्षा में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु ने जिस समतामूलक, न्यायपूर्ण और समृद्ध झारखंड की परिकल्पना की थी, उसे साकार करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड आंदोलन के सभी वीर शहीदों को भी श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments