नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर हाल ही में एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान नारंगी (केसरिया) रंग की ड्रेस पहनकर पहुंचीं। इसी दौरान एक यूट्यूबर ने उनसे पूछा कि क्या भगवा रंग की ड्रेस चुनने के पीछे कोई खास वजह थी। अभिनेत्री ने शांत अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “ड्रेस में क्या दिक्कत है?”
ब्रांड से मेल खाने के कारण चुना रंग
प्रिया ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह रंग इसलिए चुना क्योंकि वह उस ब्रांड के रंग से मेल खाता था, जिसका वह प्रचार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उनके परिधान के पीछे कोई राजनीतिक या धार्मिक संदेश नहीं था।
सोशल मीडिया पर मिली सराहना
इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने रिपोर्टर के सवाल को अनावश्यक बताया, जबकि बड़ी संख्या में यूजरों ने प्रिया के संयमित और संतुलित जवाब की सराहना की। प्रशंसकों का कहना है कि कपड़ों के रंग को विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए।


