HomeBreaking Newsफिल्म निर्देशक शकील नूरानी गिरफ्तार, अभिनेत्री ने लगाए गंभीर आरोप

फिल्म निर्देशक शकील नूरानी गिरफ्तार, अभिनेत्री ने लगाए गंभीर आरोप

मुंबई। 73 वर्षीय फिल्म निर्देशक शकील नूरानी को दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालवानी पुलिस ने उन्हें सतारा जिले के मेधा क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस से हिरासत में लिया और अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

अभिनेत्री ने दर्ज कराई शिकायत

33 वर्षीय अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि उनकी पहली मुलाकात वर्ष 2016 में लोखंडवाला स्थित एक अवॉर्ड समारोह के दौरान शकील नूरानी से हुई थी। शिकायत के अनुसार, निर्देशक ने उन्हें एक आगामी परियोजना के बहाने अपने घर बुलाया, जहां कथित तौर पर उन्हें पेय पदार्थ दिया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं। होश आने पर नूरानी ने उन्हें एक वीडियो दिखाकर धमकाया और पुलिस या परिवार को बताने पर उसे सार्वजनिक करने की बात कही।

अभिनेत्री का आरोप है कि इसी धमकी के आधार पर उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया और बाद में उन्हें गर्भनिरोधक गोलियां भी दी जाती थीं। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

40 दिन तक पुलिस से बचता रहा आरोपी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शकील नूरानी लगभग 40 दिनों तक पुलिस की पकड़ से दूर रहा। तकनीकी सहायता के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस कर सतारा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले से जुड़े डिजिटल और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

शकील नूरानी 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में कई हिंदी फिल्मों के निर्देशन से जुड़े रहे हैं। उनके वकील ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उन्हें झूठा फंसाया गया है और मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments