Homeफीचरमनोरंजनएक्शन अवतार में लौटेंगे जॉन अब्राहम

एक्शन अवतार में लौटेंगे जॉन अब्राहम

अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फोर्स 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर भी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन एक बार फिर निर्देशक शिवम नायर के साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों ने इससे पहले 2025 में आई फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में साथ काम किया था। अब दोनों एक अनाम एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए दोबारा साथ आ रहे हैं। फिल्म में जॉन के साथ एक और अभिनेता मुख्य भूमिका में नजर आएगा, हालांकि दूसरे हीरो के नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म एक बड़े स्तर की कमर्शियल एंटरटेनर होगी और इसे शिवम नायर के अब तक के सबसे मेनस्ट्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक बताया जा रहा है। फिल्म का कॉन्सेप्ट जॉन अब्राहम को पसंद आया है और उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए तुरंत हामी भर दी। कहानी को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे हाई-ऑक्टेन एक्शन और रोमांच से भरपूर बताया जा रहा है। निर्माताओं की योजना इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने की है।

जॉन अब्राहम फिलहाल ‘फोर्स 3’ की तैयारियों में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा जॉन मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर राकेश मारिया पर बन रही बायोपिक का भी हिस्सा हैं। शिवम नायर के साथ उनकी नई एक्शन फिल्म को 2027 के अंत तक सिनेमाघरों में लाने की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments