रिपोट : शेख अशरफ अली
रांची। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के गुरुवार को सिल्ली पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की मांग रखी।
स्वागत कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सिल्ली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान डॉ. इरफान अंसारी ने अस्पताल में आवश्यक सुधार करने और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।



