Homeझारखंडझारखंड में परीक्षाओं के नाम पर हो रहा भंडारा : बाबूलाल मरांडी

झारखंड में परीक्षाओं के नाम पर हो रहा भंडारा : बाबूलाल मरांडी

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार काे एक बार फिर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हेमंत सरकार में साप्ताहिक परीक्षा के नाम पर मजाक चल रहा है। ऐसा लगता है कि परीक्षाओं के नाम पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। कहीं एक ही बेंच पर छह-छह विद्यार्थी बैठकर परीक्षा दे रहे हैं, तो कहीं बरामदे में बिछाई गई दरी में छात्र-छात्राओं का एक झुंड परीक्षा दे रहा है। मरांडी ने कहा कि मूल्यांकन के उद्देश्य से ली जाने वाली इन साप्ताहिक परीक्षाओं से मूल्यांकन छात्रों का तो नहीं लेकिन हेमंत सरकार का जरूर किया जा सकता है कि कैसे हेमंत सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खेल रही है। उन्हाेंने कहा कि स्कूलों में न तो बैठने की व्यवस्था है, न तो कक्षाओं को संचालित करने के लिए भवन हैं, न तो पठन-पाठन का वातावरण है और न ही छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार के पास कोई प्लान। ऐसे में झारखंड का भविष्य किधर जाएगा, आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments