Homeझारखंड10 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

10 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से 10 किलो गांजा ज़ब्त करते हुए एक आरोपित विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है। वह बिहार के रोहतास जिले के रहनेवाला है। उपनिरीक्षक वीपी यादव ने सोमवार को बताया कि स्टेशन चेकिंग ड्यूटी के दौरान ऑपरेशन नार्कोश के तहत प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर एस्केलेटर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को आसमानी नीले रंग के ट्रॉली बैग के साथ बैठे हुए देखा। संदेह होने पर जांच करने पर बैग से भूरे रंग की प्लास्टिक में लिपटा हुआ गांजा बरामद किया गया। तत्काल इस मामले की सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह को दी गई, जिन्होंने घटनास्थल पर आकर निरीक्षण किया । इसके बाद डीडी किट से जांच करने पर गांजा की पुष्टि हुई। पूछताछ के दौरान आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने यह गांजा ओडिशा के फुलबानी से खरीदा था और इसे बिहार में बेचने जा रहा था। सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद आरोपित को जब्त गांजा और अन्य सामग्री के साथ जीआरपी हटिया को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत एक लाख एक हजार बतायी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments