Homeझारखंडझारखंड आंदोलनकारियों को कृषि मंत्री ने किया सम्मानित

झारखंड आंदोलनकारियों को कृषि मंत्री ने किया सम्मानित

गोड्डा। जिले के महागामा अनुमंडल मुख्यालय स्थित राजमहल हाउस में झारखंड राज्य निर्माण के आंदोलनकारी मामले को लेकर स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि मंत्री ने झारखंड राज्य के आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि बिहार से झारखंड राज्य को अलग करने में इन आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके सम्मान में यह कार्यक्रम रखा गया हैं। उन्होंने इनके सम्मान को सर्वोपरि मानते हुए इनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करने आश्वासन दिया। झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल मंडल ने कहा कि झारखंड की महागठबंधन सरकार आंदोलनकारियों के लिए बेहतर कदम उठा रही है। झारखंड आंदोलनकारियों को मान सम्मान, पेंशन, नियोजन व चिकित्सा आदि का लाभ सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया गया है। संकल्प के आलोक में 2011 झारखंड के कैबिनेट में पैसा लिया गया है कि 6 माह से अधिक जेल में रहे आंदोलनकारी को प्रतिमाह 5000 रुपये पेंशन मिलेगा और 6 माह से कम जेल में रहे आंदोलनकारी को 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments