Homeझारखंडसमुद्री जीवन को पंडाल में दिखाएगी ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति

समुद्री जीवन को पंडाल में दिखाएगी ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति

रांची। रांची में दुर्गा पूजा को लेकर एक से बढ़कर एक आकर्षक पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में अपर बाजार के मारवाड़ी हाई स्कूल स्थित ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से समुद्री जीवन को पंडाल के स्वरूप में दिखाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने बुधवार को बताया कि ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष भक्तों को समुद्री जीवन का अवलोकन कराएगी। इस थीम को पंडाल का स्वरूप देने में बंगाल के कारीगर जुटे हैं। गुप्ता ने बताया कि रांचीवासियों को पंडाल में कई समुद्री जीव- जंतु देखने को मिलेंगे। पंडाल के मुख्य द्वार पर 18 फीट की जलपरी का प्रारूप आकर्षण का केंद्र होगा। पंडाल की लंबाई 100 फीट, चौड़ाई 80 फीट और ऊंचाई 40 फीट होगी। पंडाल के निर्माण में मुख्य रूप से नेट, हाई डेंसिटी फोम, लोहा, मछली पकड़ने की जाली, बेंत आदि का इस्तेमाल किया जा रहा है। पंडाल का उद्घाटन षष्ठी को किया जाएगा। दशमी के दिन महाभंडारे का भी आयोजन किया गया है। मां की विसर्जन शोभायात्रा 13 अक्टूबर को निकाली जाएगी। इस वर्ष 18 लाख की लागत से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। मां की प्रतिमा 17 फीट ऊंची और 24 फीट चौड़ी होगी।

जो की ध्यान की मुद्रा में विराजमान रहेंगी। इसका निर्माण मूर्तिकार रामपाल के जरिये किया जा रहा है। मूर्ति 1.80 लाख की है। पूरे पंडाल परिसर और पंडाल के मुख्य मार्ग शहीद चौक से गांधी चौक तक आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। समिति सन 1959 से लगातार पूजा का आयोजन करती आ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments