कांग्रेस ने नियुक्त किए झारखंड और महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षक

नई दिल्ली। कांग्रेस ने झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की।कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं डॉ. जी परमेश्वर को मुंबई एवं कोकन का और विदर्भ क्षेत्र के अमरावती एवं नागपुर के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी और उमेश सिंघार को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। मराठवाड़ा के लिए सचिन पायलट और उत्तम कुमार रेडडी को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पश्चिमी महाराष्ट्र के लिए टीएम सिंघदेव, एमबी पाटिल और उत्तरी महाराष्ट्र के लिए डॉ. सैयद नसीर हुसैन व डॉ. डी अनसुया को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे को महाराष्ट्र राज्य इकाई का सीनियर कोआर्डिनेर नियुक्त किया है। वहीं झारखंड के लिए कांग्रेस ने तारिक अनवर, अधीर रंजन चौधरी और भट्टी विक्रमार्क मल्लू काे वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *