रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार को झारखंड की बेटी सलीमा टेटे के नेतृत्व में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई दी है।
उन्होंने लिखा है कि हर भारतीय को आप पर गर्व है। उन्होंने आगे लिखा है कि अपनी बेटियों को पढ़ाइये। उन्हें शिक्षा, खेल और उनकी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दीजिये। वे एक दिन परिवार, समाज एवं देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगी।