Homeझारखंडरांचीमुख्यमंत्री आवास में इंडी गठबंधन के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक में मंत्रिमंडल...

मुख्यमंत्री आवास में इंडी गठबंधन के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक में मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा

रांची : इंडी गठबंधन के नव निर्वाचित विधायक रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर जुटे। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में मंत्रिमंडल गठन पर भी चर्चा हुई। इस बार मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इस बार चुनाव में हेमंत सरकार के चार कैबिनेट मंत्री बन्ना गुप्ता, बेबी देवी, बैद्यनाथ राम और मिथिलेश ठाकुर को जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब इनकी जगह पर नए चेहरों की इंट्री होगी। बताया जा रहा है कि 26 नवंबर को शपथ ग्रहण हो सकता है। बैठक में इंडी गठबंधन का नेता हेमंत सोरेन को चुना गया है।

उल्लेखनीय है कि इस बार के चुनाव में राजद ने बेहतर परफॉरमेंस किया है। राजद के खाते में चार सीटें आई हैं। इस हिसाब से राजद भी मंत्रिमंडल में अपनी दावेदारी पेश कर सकता है। इस बार के चुनाव में राजद से जीत हासिल किए संजय सिंह यादव, गोड्डा से संजय यादव और देवघर से सुरेश पासवान दावेदार हो सकते हैं। हालांकि, मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी इस पर अंतिम फैसला तेजस्वी यादव लेंगे।

सत्ता के गलियारों में इस बार बेरमो से चुनाव जीते कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और पोड़ैयाहाट से जीते प्रदीप यादव की मंत्रिमंडल में दावेदारी की चर्चा है। आदिवासी फेस के रूप में डॉ रामेश्वर उरांव की भी चर्चा है। महिला कोटे से दीपिका पांडेय सिंह और अल्पसंख्यक कोटे से इरफान अंसारी के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर चर्चा है।

झामुमो से किसे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, यह खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तय करेंगे। चर्चा यह है कि दीपक बिरूआ और हफीजुल अंसारी कंटीन्यू कर सकते हैं। इसके अलावा जिन नामों की चर्चा हो रही है उनमें रामदास सोरेन, दशरथ गगरई, मथुरा महतो, सबिता महतो, अनंत प्रताप देव, स्टीफन मरांडी, हेमलाल मुर्मू और लुईस मरांडी के नाम भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments