Homeझारखंडमुख्यमंत्री ने धरती आबा के वंशज के बेहतर इलाज का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने धरती आबा के वंशज के बेहतर इलाज का दिया निर्देश

रांची। राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज के बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके बाद उपायुक्त खूंटी ने जानकारी दी है कि सिविल सर्जन के नेतृत्व में रिम्स में चिकित्सकों के जरिये उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के परामर्श पर एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी।

उपायुक्त खूंटी लोकेश मिश्रा ने बताया कि खूंटी सिविल सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक स्वास्थ्य टीम का गठन कर रिम्स रांची भेजा गया है, जिससे उन्हें हर संभव स्वास्थ्य सुविधा दिया जा सके। मामले में सरकार एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है, चिकित्सकों के परामर्श पर उच्च स्तरीय इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि सोमवार की रात्रि में भगवान बिरसा मुंडा के परिजन मंगल मुंडा खूंटी में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। उनका इलाज रिम्स में हो रहा है। मामले की जानकारी के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने उपायुक्त खूंटी को मंगल मुंडा के बेहतर इलाज का निर्देश दिया। फिलहाल, मंगल मुंडा की हालत स्थिर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments