Homeअन्तर्राष्ट्रीयआरबीआई ने किसानों को दी बड़ी सौगात, बिना ब्याज मिलेगा 2 लाख...

आरबीआई ने किसानों को दी बड़ी सौगात, बिना ब्याज मिलेगा 2 लाख रुपये का लोन 

मुंबई/नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को किसानों के लिए बिना किसी गारंटी के 2 लाख रुपये का तक का लोन मुहैया कराने की घोषणा की है। फिलहाल ये सीमा 1.6 लाख रुपये है।

रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक में लिये गए फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि मुद्रास्फीति और कृषि में उपयोग होने वाले कच्चे माल की लागत में वृद्धि के मद्देनजर गारंटी मुक्त कृषि ऋण की सीमा को 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने का निर्णय किया गया है।

शक्तिकांत दास ने कहा कि रिजर्व बैंक ने बढ़ती महंगाई से परेशान किसानों को राहत देने के उद्देश्य से ये फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे वित्तीय संस्थानों से कर्ज लेने को लेकर छोटे और सीमांत किसानों का दायरा बढ़ेगा। आरबीआई ने गवर्नर बताया कि इस संबंध में परिपत्र जल्द ही जारी किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने 2010 में कृषि क्षेत्र को बिना किसी गारंटी के एक लाख रुपये देने की सीमा तय की थी। इसके बाद 2019 में इसको बढ़ाकर 1.6 लाख रुपये कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments