Homeझारखंडराज्य में 28-29 को बारिश की संभावना

राज्य में 28-29 को बारिश की संभावना

रांची। झारखंड में 26 और 27 दिसंबर को कोहरा छाया रहेगा। धीरे-धीरे मौसम साफ होगा। इसके बाद 28 और 29 दिसंबर को बारिश की संभावना है। राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, गुमला और सिमडेगा में 28 दिसंबर को जबकि 29 दिसंबर को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में बारिश की संभावना जताई गई है।

राजधानी रांची सहित राज्य में बुधवार को सुबह में कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहे। हवा भी लगातार चल रही है। ठंड का कहर जारी है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछले 24 घंटे में डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इस संबंध में रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेंटीग्रेड देवघर में दर्ज किया गया। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.9 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा जबकि कहीं-कहीं पर कोहरा भी दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments