Homeअन्तर्राष्ट्रीयवोडाफोन समूह ने वीआईएल के शेयरों के बदले जुटाए गए 11,650 करोड़...

वोडाफोन समूह ने वीआईएल के शेयरों के बदले जुटाए गए 11,650 करोड़ का कर्ज चुकाया

नई दिल्ली : निजी क्षेत्र की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन समूह ने वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) के शेयरों के बदले जुटाए गए करीब 11,650 करोड़ रुपये (10.9 करोड़ पाउंड) का बकाया चुका दिया है।

कंपनी ने शनिवार को नियामक फाइलिंग में शेयर बाजार को बताया कि वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड के शेयरों के बदले जुटाए गए करीब 11,650 करोड़ रुपये (10.9 करोड़ पाउंड) का बकाया चुका दिया गया है। वोडाफोन समूह ने कर्ज जुटाने के लिए वीआईएल में लगभग पूरी हिस्सेदारी गिरवी रख दी थी।

ब्रिटेन स्थित वोडाफोन समूह ने कहा कि वोडाफोन के प्रवर्तकों के ऋणदाताओं को बकाया चुकाने के बाद ऋणदाताओं के लिए सुरक्षा ट्रस्टी के रूप में काम करने वाली एचएसबीसी कॉरपोरेट ट्रस्टी कंपनी (यूके) लिमिटेड ने 27 दिसंबर, 2024 को गिरवी शेयरों को जारी कर दिया है। मॉरिशस और भारत स्थित वोडाफोन समूह की संस्थाओं द्वारा जुटाए गए कर्ज के लिए एचएसबीसी कॉरपोरेट ट्रस्टी कंपनी (यूके) के पक्ष में शेयर गिरवी रखे थे।

उल्‍लेखनीय है कि वोडाफोन समूह के पास वीआईएल कंपनी की 22.56 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि आदित्य बिड़ला समूह के पास 14.76 फीसदी और सरकार के पास 23.15 फीसदी हिस्सेदारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments