Homeअन्तर्राष्ट्रीयप्रधानमंत्री ने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीतने पर हम्पी कोनेरू को दी बधाई

प्रधानमंत्री ने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीतने पर हम्पी कोनेरू को दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर भारतीय ग्रैंडमास्टर हम्पी कोनेरू को बधाई दी है। कोनेरू ने दूसरी बार विश्व रैपिड चैम्पियन का खिताब जीता है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘2024 के फिडे महिला विश्व रैपिड चैम्पियनशिप जीतने पर हम्पी कोनेरू को बधाई दी है। उनकी दृढ़ता और प्रतिभा लाखों लोगों को प्रेरित करती है। यह जीत और भी ऐतिहासिक है क्योंकि यह उनका दूसरा विश्व रैपिड चैम्पियनशिप खिताब है, इससे वह यह अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय बन गई हैं।”

उल्लेखनीय है कि भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने रविवार को न्यूयॉर्क में विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। काेनेरू हम्पी ने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर दूसरी बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप खिताब जीता। ऐसा करने वाली वे पहली भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी हैं। इससे पहले उन्हाेंने वर्ष 2019 में मॉस्को में जीत दर्ज की थी। प्रतियाेगिता में रूस के 18 वर्षीय वोलोदर मुर्जिन ने पुरुष वर्ग में यह खिताब जीता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments