Homeअन्तर्राष्ट्रीयकालकाजी क्षेत्र से आतिशी के मुकाबले कांग्रेस ने अलका लांबा को बनाया उम्मीदवार

कालकाजी क्षेत्र से आतिशी के मुकाबले कांग्रेस ने अलका लांबा को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा

काे मैदान में उतारा है। शुक्रवार काे यहां अलका लांबा के नाम की घाेषणा कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी मिलने के बाद पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की है।

कांग्रेस नेता अलका लांबा नई दिल्ली की रहने वाली हैं। मौजूदा समय में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने 1990 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) से अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्यक्ष के रूप में चुनी गई थीं।वर्ष 2002 में अलका लांबा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। अलका लांबा ने दिसंबर 2013 में कांग्रेस छोड़ दी और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। दिल्ली में 2015 के विधानसभा चुनाव में वह दिल्ली के चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुनी गईं। वर्ष 2019 में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर उन्होंने फिर कांग्रेस का हाथ थामा। वर्ष 2020 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चांदनी चौक से चुनाव लड़ा, लेकिन वो हार गईं।

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की अलका लांबा के सामने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अभी अपने उम्मीदवारों की कोई सूची जारी नहीं की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments