Homeअन्तर्राष्ट्रीयकेरल में नाबालिग का चार साल में 64  लोगों ने किया यौन शोषण, एनसीडब्ल्यू ने मांगी रिपोर्ट 

केरल में नाबालिग का चार साल में 64  लोगों ने किया यौन शोषण, एनसीडब्ल्यू ने मांगी रिपोर्ट 

नई दिल्ली : केरल के पथानामथिट्टा जिले में एक नाबालिग का चार साल में 64 लोगों द्वारा यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की ने थाने में बताया कि पिछले चार साल से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया जा रहा है। अब तक 64 लोगों ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया है। इस मीडिया रिपोर्ट पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए इसकी निंदा की है। शनिवार को आयोग ने ट्वीट करके कहा कि अध्यक्ष विजया राहटकर के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ मामले के सभी आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच और पीड़िता को चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक देखभाल सहित आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। 3 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई है।

पथानामथिट्टा जिले में एक दलित लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पथानामथिट्टा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी, तब पिछले 4 साल में 64 से ज़्यादा लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। जानकारी के मुताबिक मामले की गंभरीता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और पॉक्‍सो एक्‍ट की धाराओं में जमकर एक्‍शन लेने लगी। लड़की के बयान के आधार पर हर केस में अलग –अलग एफआईआर दर्ज की जा रही है।

युवती ने खुद को एक खिलाड़ी बताया है। उसका कहना है कि स्‍पोर्ट्स कॉम्‍पलेक्‍स में भी उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। लड़की दो महीने पहले ही 18 साल की हो गई है। शुक्रवार को पथानामथिट्टा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव एन ने बताया कि किशोरी ने पहली बार स्कूल के काउंसलिंग सेशन के दौरान अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बताया था।

कोच-क्‍लासमेट पर आरोप के बाद बाल कल्याण समिति से संपर्क किया गया। फिर मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। अपने बयान में लड़की ने कहा कि पथानामथिट्टा में कई जगहों पर खेल कॉप्‍लेक्‍स सहित अन्‍य स्‍थानों पर उसके साथ रेप किया गया। अधिकांश आरोपित कोच, क्‍लासमेट और लड़की के घर के पास रहने वाले स्थानीय लोग हैं। जिले के विभिन्न पुलिस थानों में पोक्सो अधिनियम सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए। पथानामथिट्टा जिला पुलिस प्रमुख जांच की निगरानी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments