Homeअन्तर्राष्ट्रीयकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया, अनाथ बच्चों में बांटा...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया, अनाथ बच्चों में बांटा टाफी व मिठाई

वाराणसी : कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का 53वां जन्मदिन रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। पार्टी के वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय में अनाथ बच्चों के बीच कॉपी,पेन,चॉकलेट,फल व मिष्ठान वितरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि महिला सशक्तिकरण ,गरीबों-मजलूमों-शोषितों व समाज मे खड़े अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की मजबूत व सशक्त आवाज़ हम सबकी नेता प्रियंका गांधी को जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। दीदी सदैव अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की लड़ाई लड़ती है वह हमेशा शोषित,वंचित के हक अधिकार के लिए लड़ती है। आज उनके जन्मदिन पर हम कार्यकर्ताओं ने अनाथ बच्चों संग खुशियां बांटी। हम लोगों ने अपने नेता के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ से भी प्रार्थना की है। जन्मदिन मनाने में प्रजानाथ शर्मा, फ़साहत हुसैन बाबू, डॉ राजेश गुप्ता, गुलशन अली, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सतनाम सिंह, अब्दुल हमीद डोडे, रोशनी जायसवाल, अनुराधा यादव, पूनम विश्वकर्मा, हाजी इस्लाम, प्रमोद वर्मा आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments