Homeअन्तर्राष्ट्रीयइथेनॉल की कीमत बढ़ी, अब 57.97 रुपये प्रति लीटर मिलेगा

इथेनॉल की कीमत बढ़ी, अब 57.97 रुपये प्रति लीटर मिलेगा

नई दिल्ली : केन्द्र सरकार ने इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2024-25 के लिए अपनी योजना के तहत ‘सी हैवी मोलासेस’ से प्राप्त इथेनॉल की प्रशासित एक्स-मिल कीमत 57.97 रुपये प्रति लीटर तय की है।

प्रधानमंत्री नरेनअद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के लिए इथेनॉल खरीद मूल्य में संशोधन को आज मंजूरी दी है। इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2024-25 (1 नवंबर 2024 से 31 अक्टूबर 2025) के लिए सी हैवी मोलासेस (सीएचएम) से प्राप्त ईबीपी कार्यक्रम के लिए इथेनॉल की प्रशासित एक्स-मिल कीमत 56.58 रुपये प्रति लीटर से 57.97 रुपये प्रति लीटर तय की गई है।

केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इथेनॉल की कीमतों में 3 प्रतिशत की वृद्धि से बढ़े हुए मिश्रण लक्ष्य को पूरा करने के लिए इथेनॉल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

उल्लेखनीय है कि सरकार इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) कार्यक्रम लागू कर रही है। इसके तहत तेल विपणन कंपनियां 20 प्रतिशत तक इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल बेचती हैं। वैकल्पिक और पर्यावरण अनुकूल ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम पूरे देश में लागू किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments