Homeअन्तर्राष्ट्रीयआम आदमी पार्टी में शामिल हुए भाजपा नेता संजीव अरोड़ा

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए भाजपा नेता संजीव अरोड़ा

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य व इंद्रप्रस्थ संजीवनी के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

आम आदमी पार्टी नेता और सांसद संजय सिंह ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में संजीव अरोड़ा को पटका और टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर राजेंद्र नगर के आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक भी मौजूद रहे।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि संजीव अरोड़ा राजेंद्र नगर क्षेत्र में तीस साल से समाज सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल में लोगों को खाना व अन्य वस्तुएं देकर मदद की थी।इस मौके पर संजीव अरोड़ा ने भारतीय जनता पार्टी पर वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी करके टिकट देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे राजेंद्र नगर के लोग आहत हैं। उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी की विधारधारा और उनकी योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समाज के आखिरी आदमी के बारे में सोचते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments