Homeखेलख्वाजा और स्मिथ के शतक से गाले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की...

ख्वाजा और स्मिथ के शतक से गाले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की पकड़ मजबूत 

गाले : ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला यहां गाले में खेला जा रहा है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़ा। ख्वाजा ने जहां करीब 19 महीने बाद टेस्ट फॉर्मेट में शतक पूरा किया है, वहीं स्मिथ ने 35वां शतक जड़ते हए टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए हैं।

बहरहाल पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियन टीम का स्कोर 2 विकेट पर 330 रन है। उस्मान ख्वाजा 210 गेंदों पर 147 रन और स्टीव स्मिथ 188 गेंदों पर 104 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच 195 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाद दूसरे दिन गुरुवार को 2 विकेट पर 330 रनों से आगे खेलना शुरू करेंगे। पहले दिन श्रीलंका के लिए प्रभाथ जयसूर्या और जेफ्री वेंडरसे ने 1-1 विकेट झटके।

ख्वाजा ने 19 महीने बाद टेस्ट में जड़ा शतक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियन टीम ने पहली पारी में स्टंप्स तक 2 विकेट पर 330 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज उम्सान ख्वाजा और ट्रेविस हेड ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। ट्रेविस हेड ने तेजी से बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर 57 रन बनाकर पवैलियन लौटे। इस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 92 रन था। फिर मार्नस लबुशेन 20 रन बनाकर चलते बने, लेकिन उस्मान ख्वाजा ने एक छोड़ को मजबूती से संभाले रखा। इसके बाद ख्वाजा ने अनुभवी बल्लेबाज स्मिथ के साथ पारी को आगे बढ़ाया। ख्वाजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर का 16वां शतक जड़ दिया। इसी के साथ इस बल्लेबाज ने तकरीबन 19 महीने बाद टेस्ट फॉर्मेट में शतक पूरा किया। इससे पहले आखिरी बार उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जून 2023 में शतक बनाया था।

स्टीव स्मिथ का शतक, टेस्ट में पूरे किए 10 हजार रनउस्मान ख्वाजा के बाद स्टीव स्मिथ ने भी शतक जड़ दिया। उन्होंने टेस्ट करियर का 35वां शतक पूरा किया। इस दौरान स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए। स्मिथ से पहले रिकी पोंटिंग, एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ इस ऐतिहासिक क्लब में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने अपने 115वें टेस्ट में यह मील का पत्थर छुआ, जिससे तेजी से यह आंकड़ा पार करने के मामले में वह ब्रायन लारा के बाद दूसरे स्थान पर हैं। सक्रिय खिलाड़ियों में स्मिथ जो रूट (12,972 रन) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments