Homeअन्तर्राष्ट्रीयराजघाट के राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में राष्ट्रपिता बापू पर केंद्रित प्रदर्शनी का...

राजघाट के राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में राष्ट्रपिता बापू पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन आज  

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की परिवर्तनकारी जीवन यात्रा पर केंद्रित विशेष प्रदर्शनी आज राजघाट स्थित राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में देखने को मिलेगी। इसका उद्घाटन सत्य और अहिंसा के पुजारी बापू की पोती तारा गांधी भट्टाचार्य करेंगी। राष्ट्रीय बलिदान दिवस पर आयोजित इस विशेष प्रदर्शनी का शीर्षक ‘महात्मा की यात्रा : उनके अपने दस्तावेजों के माध्यम से’ है।

इस प्रदर्शनी के आयोजन में राष्ट्रीय अभिलेखागार और राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय, भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार और प्रसार भारती अभिलेखागार की अहम भूमिका है। प्रदर्शनी में बापू की परिवर्तनकारी यात्रा देखने को मिलेगी। यह अतिथियों को अनूठा अवसर प्रदान करेगी। दुर्लभ तस्वीरों, आधिकारिक दस्तावेजों, ऑडियो रिकॉर्डिंग, वीडियो क्लिपिंग और व्यक्तिगत पत्राचार के माध्यम से यह प्रदर्शनी पोरबंदर में गांधी के शुरुआती जीवन से लेकर देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तक के उनके मार्ग का खूबसूरत चित्रण प्रस्तुत करती है।

इस प्रदर्शनी में इंग्लैंड में उनकी शिक्षा, दक्षिण अफ्रीका में उनके प्रारंभिक वर्ष, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में चंपारण सत्याग्रह, दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन सहित प्रमुख मील के पत्थरों के दौरान उनके नेतृत्व को प्रदर्शित करने वाले 30 पैनल शामिल हैं। इसमें सामाजिक न्याय, सांप्रदायिक सद्भाव और अस्पृश्यता उन्मूलन के लिए उनके काम के साथ-साथ विभाजन के दौरान शांति बनाए रखने के उनके अंतिम प्रयासों और स्वतंत्रता के बाद उनकी स्थायी विरासत पर भी प्रकाश डाला गया है। यह प्रदर्शनी गांधी के अहिंसा, न्याय और शांति के दर्शन को दर्शाती है। यह प्रदर्शनी सीमित समय के लिए आम जनता के लिए खुलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments