Homeअन्तर्राष्ट्रीयकुलगाम हमले में पूर्व सैनिक की मौत

कुलगाम हमले में पूर्व सैनिक की मौत

श्रीनगर। कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा अपनी पत्नी और बेटी पर हुए हमले में पूर्व सैन्यकर्मी ने सोमवार को दम तोड़ दिया। एक अधिकारी ने बताया कि कुलगाम के बेहीबाग इलाके में आतंकवादियों के हमले में एक पूर्व सैन्यकर्मी, उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं। तीनों को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां पूर्व सैन्यकर्मी मंजूर अहमद वागे की मौत हो गई। उनकी पत्नी और बेटी की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच सुरक्षाबलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी करके अभियान चला रखा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments