Homeझारखंडडीजीपी के पद पर पदस्थापित किए गए अनुराग गुप्ता

डीजीपी के पद पर पदस्थापित किए गए अनुराग गुप्ता

रांची। झारखंड डीजीपी के पद पर आईपीएस अनुराग गुप्ता पदस्थापित किए गए। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के जरिये अधिसूचना जारी कर दी गई। रविवार की रात सरकार ने अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद पर नियमित नियुक्ति करने की मंजूरी दे दी थी।

2022 में सरकार ने अनुराग गुप्ता को डीजी रैंक में प्रोन्नति दी थी। प्रोन्नति मिलने के बाद वह डीजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित रहें। 26 जुलाई 2024 को सरकार ने उन्हें झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया। उनका कार्यकाल 26 जुलाई 2024 से दो साल के लिए होगा। अनुराग गुप्ता अभी झारखंड के प्रभारी डीजीपी थे। साथ ही वह सीआईडी डीजी और एसीबी के डीजी पद के अतिरिक्त प्रभार में हैं।

गत विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने उन्हें प्रभारी डीजीपी के पद से हटाने का आदेश जारी किया था और अजय सिंह को डीजीपी बनाया गया था। इसके बाद बीते 28 नवंबर को सरकार ने अनुराग गुप्ता को दुबारा झारखंड पुलिस का प्रभारी डीजीपी बनाया। वह 1990 बैच के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments