Homeझारखंडराज्यपाल राजभवन में 'राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा' के प्रतिभागियों से किया संवाद

राज्यपाल राजभवन में ‘राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा’ के प्रतिभागियों से किया संवाद

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राजभवन में ‘राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा-2025’ के प्रतिभागियों से संवाद किया। यह यात्रा अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन (स्टूडेंट एक्सपीरियंस इन इंटर स्टेट लिविंग-एसआईएल) कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई। राज्यपाल ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि एसआईएल 1966 से राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ कर रहा है और यह संगठन सीमावर्ती एवं सुदूर क्षेत्रों के छात्रों को भारत के अन्य भागों के लोगों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि “एक राष्ट्र-एक जन-एक संस्कृति” केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, सामाजिक और भावनात्मक एकता का वास्तविक प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि हमारा देश “विविधता में एकता” का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। यह यात्रा युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों की यात्रा कर वहां की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक संरचना को समझने का अद्भुत अवसर प्रदान करेगी। राज्यपाल ने झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि एसआईएल के माध्यम से देशभर के युवाओं को झारखंड की अनूठी सांस्कृतिक विरासत को जानने और समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और झारखंड में राज्यपाल के रूप में छह माह का अनुभव अच्छा रहा है। उन्होंने इस प्रदेश की संभावनाओं, लोक संस्कृति और परंपराओं को अत्यंत समृद्ध बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की समृद्धि केवल आर्थिक विकास से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक समरसता और आपसी सहयोग से भी तय होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments