रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुवार को क्यूरिस्टा अस्पताल में भर्ती राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और हालचाल जाना। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी स्पष्ट निर्देश हैं कि इस होनहार खिलाड़ी के इलाज में कोई कमी न रह जाए। राज्य सरकार का पूरा स्वास्थ्य विभाग उनके साथ खड़ा है। हर आवश्यकताओं का ख्याल रखा जा रहा है। मंत्री ने कहा कि विमल लकड़ा केवल एक खिलाड़ी नहीं बल्कि झारखंड और भारत का गौरव हैं। उनके इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि विमल लकड़ा शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों जाएं। और फिर से मैदान में अपना जलवा दिखाएं। अस्पताल में मेडिकल टीम को तत्काल बुलाया। इलाज संबंधित जानकारी ली। डॉक्टरों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। विमल को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि वह पूरे उपचार को निजी रूप से खुद मॉनिटर कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ी तो देश-विदेश के सर्वश्रेष्ठ न्यूरो सर्जनों से विमल का इलाज करवाया जाएगा।
इरफान अंसारी ने अस्पताल पहुंचकर हॉकी खिलाड़ी विमल की ली सुधी
RELATED ARTICLES



