Homeझारखंडरांचीराज्यपाल ने शहीद कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल ने शहीद कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी को दी श्रद्धांजलि

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, जाकर जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास हुए विस्फोट में हजारीबाग के शहीद कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि भारत माता के इस वीर सपूत का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। इस दौरान सेना और कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। बताया गया कि शहीद कैप्टन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव हजारीबाग के लिए रवाना किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments