Homeझारखंडशैक्षणिक भ्रमण पर निकले छात्राओं से भरी एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, डेढ़...

शैक्षणिक भ्रमण पर निकले छात्राओं से भरी एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चे घायल

कोडरमा। पीएम श्री के तहत हर वर्ष बच्चों को अलग-अलग जगहों पर शैक्षणिक भ्रमण के लिए ले जाया जाता है और उक्त स्थल के ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी जाती है। हालांकि इस दुर्घटना के बाद यह भ्रमण रद्द कर घायलों के अलावे सभी बच्चों को वापस विद्यालय भेज दिया गया है। इधर घटना की जानकारी देते हुए घायल छात्रा सानिया कुमारी ने बताया कि वे लोग इस शैक्षणिक भ्रमण को लेकर काफी उत्साहित थे। वे लोग सुबह अपने विद्यालय से राजगीर के लिए बस में सवार होकर रवाना हुए। इसी दौरान घाटी में बस अचानक एक ट्रक से टकरा गई और खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि जिस समय यह घटना घटी उस समय उनलोगों को कुछ समझ नहीं आया। बस में सवार सभी छात्राओं की चीख पुकार मच गई। हालांकि इनके बस के आगे छात्रों से भरी बस भी चल रही थी। घटना की सूचना मिलने पर उक्त बस में सवार उनके सहयोगी छात्र व शिक्षक वहां पहुंचे और उनलोगों को सदर अस्पताल कोडरमा लाया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के उपायुक्त ऋतुराज सहित कई अधिकारी भी कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचे और घायल छात्राओं का हालचाल जाना। उपायुक्त ऋतुराज ने घटना को लेकर दुख प्रकट करते हुए कहा कि कुछ बच्चियों को ज्यादा चोटें लगी हैं। वहीं अधिकतर छात्राओं को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल के चिकित्सकों को बेहतर इलाज का निर्देश देते हुए बच्चियों के स्वास्थ्य में सुधार की लगातार जानकारी देते रहने को भी कहा है। कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने भी घटना की जानकारी मिलने पर चिकित्सकों से बात कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी छात्राओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। कोडरमा जिले में शैक्षणिक भ्रमण पर निकले छात्राओं से भरी एक स्कूल बस कोडरमा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में बस में सवार लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक छात्राएं घायल हो गई हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अमिताभ कुमार ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 11वीं के 75 बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के लिए शानिवार की सुबह विद्यालय से राजगीर जा रहे थे। इसी दौरान छात्राओं से भरी बस कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप, बस के आगे जा रही एक ट्रक से ओवरटेक करने के क्रम में ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जिससे बस में सवार चालक सहित कई बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की नजर उक्त बस पर पड़ी। जिसके इसकी जानकारी घाटी के पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को दी। जानकारी मिलते ही पेट्रोलिंग गाड़ी 108 एम्बुलेंस को सूचना देते हुए घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना में घायलों में सोनाली कुमारी, खुशी कुमारी, खुशबू कुमारी, आराध्या दत्ता, अंशु कुमारी, प्रीति कुमारी, आशा कुमारी, गुड़िया कुमारी, गायत्री कुमारी, मुस्कान कुमारी, मोनिका कुमारी, सानिया परवीन, माही कुमारी, प्रेमा कुमारी, चालक रमेश यादव, उपचालक संजय सिंह सहित शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments