Homeझारखंडईडी कार्यालय में छापेमारी के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंची एजेंसी, सीबीआई जांच...

ईडी कार्यालय में छापेमारी के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंची एजेंसी, सीबीआई जांच की मांग

रांची। झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राज्य पुलिस के बीच टकराव अब अदालत की चौखट तक पहुंच गया है। रांची पुलिस की ओर से ईडी कार्यालय में की गई छापेमारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल की है। इस याचिका में ईडी ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

ईडी की इस याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में 16 जनवरी को सुनवाई होनी तय हुई है। कानूनी गलियारों में इस मामले को लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि यह सीधे तौर पर एक केंद्रीय जांच एजेंसी और राज्य पुलिस के बीच के अधिकारों की लड़ाई को दर्शाता है। मामले की शुरुआत पीएचईडी के कर्मचारी संतोष की ओर से दर्ज कराई गई एक एफआईआर से हुई।

संतोष ने आरोप लगाया है कि रांची स्थित ईडी दफ्तर में पूछताछ के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। अधिकारियों पर दुर्व्यवहार और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए। इस शिकायत के आधार पर रांची के एयरपोर्ट थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद गुरुवार सुबह रांची पुलिस की एक बड़ी टीम अचानक हिनू स्थित ईडी कार्यालय पहुंची। पुलिस ने वहां कई घंटों तक जांच की और घटना के समय मौजूद अधिकारियों से पूछताछ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments