Homeरांचीअग्निपथ योजना को कांग्रेस की सरकार बनते ही निरस्त किया जाएगा :...

अग्निपथ योजना को कांग्रेस की सरकार बनते ही निरस्त किया जाएगा : यशस्विनी सहाय

रांची : रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की छात्र पंचायत में कहा कि भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही अग्निपथ योजना को कांग्रेस की सरकार बनते ही निरस्त किया जाएगा। इससे युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। सहाय शनिवार को नामकुम में एनएसयूआई नेता आरुषी वंदना के नेतृत्व में छात्र पंचायत में बोल रहीं थीं। सहाय ने कहा कि संवाद से ही समाधान निकलता है। छात्र पंचायत के माध्यम से छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर रही हूं। इससे उनकी समस्याओं को समझ कर समाधान निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे देश के छात्र और नौजवान सबसे अधिक परेशान हैं। देश में बेरोजगारी चरम पर है लेकिन केंद्र सरकार के पास अपने उद्योगपति मित्रों को खुश करने के अलावा कोई दूसरी योजना नहीं है। सहाय ने पंचों को न्याय के बारे में समझाया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ऋषिकेश सिंह ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आते ही अग्निपथ योजना को निरस्त करने के साथ सभी खाली पड़े पदों को भरने का काम करेंगे। युवाओं के लिए 30 लाख पदों को भरने का काम कांग्रेस करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments