Homeझारखंडदुमका से जल्द शुरू होगी हवाई सेवाः मुख्यमंत्री

दुमका से जल्द शुरू होगी हवाई सेवाः मुख्यमंत्री

दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा की बहुत जल्द दुमका हवाई अड्डा से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसको लेकर सरकार प्रयासरत है। हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर स्थानीय विधायक बसंत सोरेन ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। दो दिवसीय दौरे पर दुमका से रांची जाने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे बड़े शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने का मंशा राज्य सरकार का भी है और भारत सरकार का भी है। जिस तरह का आधारभूत संरचना है।

इसी अनुरूप यहां सुविधा उपलब्ध करने का प्रयास जारी है और इसको लेकर हमलोगों ने बात बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि यहां बड़ी नहीं तो छोटी फ्लाइट की व्यवस्था हो, जिससे यहां के लोगों की यात्रा सुगम हो सके। दुमका काे अगल बगल के राज्यों और जिलों को जोड़ा जा सके। बहुत जल्द यह प्रयास होगी कि हवाई सेवा चालू हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपराजधानी दुमका में हवाई सेवा शुरू होने को लेकर झारखंड सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव काे पास किया है, जिससे यहां के लोग हवाई सेवा का लाभ ले सके। मुख्यमंत्री झामुमाे के 46 वें झारखंड दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। साेमवार काे कार्यक्रम केे बाद मुख्यमंत्री

हवाई मार्ग से रांची के लिए प्रस्थान कर गये। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी साथ में रांची के लिए रवाना हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments