Homeझारखंडझारखंड में 22 तक तेज हवा और वज्रपात का जारी किया अलर्ट

झारखंड में 22 तक तेज हवा और वज्रपात का जारी किया अलर्ट

रांची : झारखंड के विभिन्न जिलों में 22 मार्च तक तेज हवा चलने और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च को राज्य के दक्षिणी भाग और इससे जुड़े मध्यवर्ती हिस्सों में 40-50 किमी की गति से हवा चलने और वज्रपात होने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तरी हिस्सों में भी कहीं- कहीं गर्जन और 30-40 किमी की गति से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

21 मार्च को भी दक्षिणी और इससे जुड़े मध्यवर्ती भागों में कहीं-कहीं गर्जन, ओलावृष्टि और 50-60 की गति से हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

वहीं बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री, जमशेदपुर में 37.1, डालटेनगंज में 35.8 तथा बोकारो में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments